अनंतनाग, 22 जुलाई।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक क्षेत्र में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।











