Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

तालकटोरा में लापता कैटरिंग व्यवसायी का शव मिला

जयपुर के तालकटोरा में एक दिन से लापता कैटरिंग व्यवसायी का शव मिलने के बाद पुलिस मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जयपुर, 22 जुलाई।

राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र स्थित तालकटोरा में बुधवार सुबह 62 वर्षीय कैटरिंग व्यवसायी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणगौरी बाजार निवासी मनमोहन शर्मा (62) के रूप में हुई है, जो कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े थे। परिजनों ने एक दिन पहले उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में सामने आया कि 20 जुलाई को मनमोहन शर्मा परिवार से नाराज होकर बिना बताए दिल्ली चले गए थे। परिजन 21 जुलाई तड़के उन्हें दिल्ली से वापस जयपुर लेकर आए। इसके बाद सुबह करीब 4:24 बजे वह फिर घर से निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें ब्रह्मपुरी खर्रे से तालकटोरा की ओर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालकटोरा में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मनमोहन शर्मा के रूप में की। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस दिन मनमोहन शर्मा दिल्ली गए थे, उसी दिन परिवार की ओर से नहर के गणेशजी मंदिर में जीमण का आयोजन था। उन्होंने बाद में अपनी कैटरिंग की कुछ बुकिंग भी रद्द कर दी थीं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़