Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
25 Jul, 2026

टाइफाइड से पीड़ित हुए सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, उपचार जारी

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया कि ब्लड रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई है और उनका इलाज जारी है, साथ ही उन्होंने समर्थकों का आभार भी जताया।

नई दिल्ली, 25 जुलाई।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया।

अभिजीत दिपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। अब आई ब्लड रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई है और उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिदिन सुबह और शाम आईवीएस लगाया जा रहा है।

दिपके ने इस दौरान देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अपने समर्थकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि उन्होंने गुरुवार को भी अपनी खराब तबीयत की जानकारी साझा की थी। उन्हें तेज बुखार था। शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं और वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़