डेहरी आन सोन, 25 जुलाई।
रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्भहऊ गेट के पास शनिवार सुबह वाराणसी से गया जा रही पर्यटक बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में घायल सभी पर्यटक तमिलनाडु के रहने वाले हैं। घायलों में कुन्नू स्वामी, बीके सुंदरम, रवि, डॉ. सुंदरी, डॉ. आर मोहन, मल्लिका, विजया, कौशल्या, मनोरमा सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए सर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। एनएचआई की टीम उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंची।
नर्सिंग स्टाफ अजय मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पर्यटकों को बस से बाहर निकालकर सर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।













