नई दिल्ली, 25 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि झंडू कुमार ने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का पदक खाता खोला है। उन्होंने इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए इसे उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासित मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि झंडू कुमार ने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी उपलब्धि अनेक भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
गौरतलब है कि भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शुक्रवार देर रात पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को खेलों का पहला पदक दिलाया।













