Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हॉकी
30 Jul, 2026

भारतीय हॉकी टीम की केसरिया जर्सी पर हॉकी इंडिया ने बताया बदलाव का कारण

हॉकी इंडिया ने एफआईएच विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की केसरिया जर्सी को लेकर उठे सवालों पर तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए सफाई दी है।

नई दिल्ली, 30 जुलाई।

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीमों की नई केसरिया जर्सी को लेकर उठे सवालों पर हॉकी इंडिया ने गुरुवार को स्पष्टीकरण जारी किया है। संस्था ने कहा कि जर्सी के रंग में बदलाव खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सलाह तथा विस्तृत चर्चा के बाद किया गया है। यह फैसला पूरी तरह तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हॉकी इंडिया ने बताया कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का मानना था कि पारंपरिक नीली जर्सी अंतरराष्ट्रीय हॉकी में इस्तेमाल होने वाले नीले सिंथेटिक टर्फ के रंग से काफी मिल जाती है। इससे मैदान पर खिलाड़ियों को एक-दूसरे की पहचान करने और बेहतर दृश्यता बनाए रखने में परेशानी होती थी।

इसी वजह से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने पीले या केसरिया जैसे वैकल्पिक रंगों का सुझाव दिया था। सभी विकल्पों पर विचार करने के बाद केसरिया रंग को अंतिम रूप दिया गया। संस्था के अनुसार यह रंग तकनीकी रूप से बेहतर होने के साथ भारतीय तिरंगे के तीन रंगों में शामिल होने के कारण साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है।

हॉकी इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय टीम की जर्सी में बदलाव पहली बार नहीं हुआ है। समय-समय पर व्यावहारिक और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार किट के रंग बदले जाते रहे हैं। वर्ष 2014 के हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम ने पीले रंग की जर्सी पहनी थी। वहीं 2018 विश्व कप में टीम की जर्सी आसमानी नीले रंग की थी और उसका डिजाइन भी बदला गया था।

संस्था ने दोहराया कि मौजूदा केसरिया जर्सी का निर्णय खिलाड़ियों और कोचों से मिले तकनीकी सुझावों तथा इस रंग के प्रतीकात्मक महत्व को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे खिलाड़ियों को मैदान पर अधिक स्पष्टता मिलेगी और प्रदर्शन में भी सकारात्मक मदद मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान और ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेन रास्किन्हा ने केसरिया जर्सी को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर कहा था कि भारतीय हॉकी टीम की पहचान लंबे समय से नीले रंग से जुड़ी रही है और प्रशंसक भी टीम को नीली जर्सी में देखना पसंद करते हैं।

अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीमें पहली बार पारंपरिक नीली जर्सी की जगह केसरिया रंग की नई किट में मैदान पर उतरेंगी। जर्सी बदलाव को हॉकी इंडिया तकनीकी फैसला बता रहा है, वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ी इसे भारतीय हॉकी की पुरानी पहचान से जोड़कर देख रहे हैं। विश्व कप से पहले यह मुद्दा भारतीय हॉकी में चर्चा का विषय बन गया है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़