Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
31 Jul, 2026

बर्धमान से जैश आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री की रेकी का आरोप

बर्धमान में जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसकी गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं।

कोलकाता, 31 जुलाई।

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस की विशेष कार्यबल ने बर्धमान शहर के एक रिहायशी इलाके से उसे हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हमीद मंडल के रूप में बताई गई है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमीद मंडल उसकी वास्तविक पहचान है या उसने किसी अन्य नाम का इस्तेमाल किया था। गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को बर्धमान अदालत में पेश किया गया।

एसटीएफ के अनुसार, युवक को दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक आवासीय परिसर से पकड़ा गया, जहां वह किराये के फ्लैट में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि इससे पहले वह न्यूटाउन इलाके में भी किराये के मकान में रह चुका था।

जांच एजेंसियों ने बताया कि न्यूटाउन में जिस स्थान पर वह रह रहा था, वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के फ्लैट के आसपास का क्षेत्र था। इसी कारण उसके वहां रहने के उद्देश्य और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

एसटीएफ का दावा है कि युवक मुख्यमंत्री की आवाजाही पर नजर रखता था और उनके आवास तक आने-जाने वाले रास्तों की रेकी भी की थी। तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसके आतंकी संगठन के संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में था। कुछ दावों के अनुसार उसकी नागरिकता को लेकर भी जांच की जा रही है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एसटीएफ अब उन लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिन्होंने उसे न्यूटाउन और बर्धमान में किराये पर घर उपलब्ध कराया था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह कितने समय से वहां रह रहा था और उसकी गतिविधियों की जानकारी किसी को थी या नहीं।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़