Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
31 Jul, 2026

सुनसरी हिंसा का असर चार जिलों तक, मधेश में कर्फ्यू जारी

नेपाल के सुनसरी में हुई हिंसा के बाद मधेश प्रदेश के चार जिलों में तनाव के चलते कर्फ्यू जारी रखा गया है।

काठमांडू, 31 जुलाई।

नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका में हुई हिंसा का असर अब मधेश प्रदेश के चार जिलों तक पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सिरहा, धनुषा, पर्सा और सप्तरी जिलों में कर्फ्यू जारी रखा गया है।

जिला सुरक्षा समितियों की सिफारिश के बाद इन चारों जिलों के प्रशासन ने कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं देने का फैसला किया है। बताया गया है कि सिरहा के गोलबजार से शुरू हुई हिंसक घटनाओं के बाद तनाव बढ़ा है।

इस हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों में नेपाल पुलिस के दो डीएसपी समेत 22 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना को तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को देने को कहा है।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय समान्य रहेगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़