पटना, 3 अगस्त।
पटना जिले की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।
दूसरे चरण के परिणामों के अनुसार प्रशांत किशोर को 3,795 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा को 2,634 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1,161 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।












