Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
12 Aug, 2026

कोलकाता से चेन्नई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में खराबी, यात्रियों ने किया हंगामा

कोलकाता हवाईअड्डे से चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान यांत्रिक खराबी के कारण अटकी रही, जिससे नाराज यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता, 12 अगस्त।

कोलकाता से चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान बुधवार सुबह यांत्रिक खराबी के कारण तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। इससे नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था तथा उड़ान के समय की जानकारी स्पष्ट नहीं मिलने पर विरोध किया।

करीब 170 यात्रियों को सुबह साढ़े छह बजे चेन्नई के लिए रवाना होना था। यात्रियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन उड़ान से पहले विमान में तकनीकी समस्या सामने आ गई। लंबे इंतजार के बाद भी उड़ान के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों का आक्रोश बढ़ता गया।

यात्रियों का आरोप है कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद भी उन्हें विमान में आई यांत्रिक खराबी की जानकारी नहीं दी गई। काफी समय तक हवाईअड्डे पर इंतजार करने के बाद भी समस्या के समाधान या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सहयोग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने परिसर में विरोध शुरू कर दिया।

हवाईअड्डा अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी समस्या के कारण विमान निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सका। तत्काल दूसरे विमान की व्यवस्था करना संभव नहीं था। सुबह साढ़े 11 बजे के बाद उड़ान को लेकर जानकारी दी गई और बताया गया कि विमान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रवाना हो सकता है।

हालांकि, विमान में किस तरह की यांत्रिक खराबी आई थी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उड़ान से ठीक पहले तकनीकी समस्या सामने आने के कारण यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

लंबी देरी के कारण यात्रियों की पहले से तय जरूरी गतिविधियां प्रभावित होने की बात भी सामने आई। हवाईअड्डे पर काफी देर तक स्थिति स्पष्ट नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी बनी रही।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़