Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
19 Aug, 2026

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: ध्रुव-तनीषा की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, कई भारतीय शटलर्स आज दिखाएंगे दम

नई दिल्ली में चल रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत की ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नई दिल्ली, 19 अगस्त।

देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जारी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में भारत की ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पंद्रहवीं वरीयता प्राप्त इस भारतीय युग्म ने मकाउ के लियांग इओक चोंग और एनजी वेंग ची की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-11, 21-11 से करारी शिकस्त दी। अब अगले दौर में इस भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीन के छठे वरीय चेन फ्यांग हुई और गुओ शिन वा के विरुद्ध होगा।

इसके अलावा बैडमिंटन के अन्य मुकाबलों में देश के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को वॉकओवर मिलने के कारण वह भी सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पांचवें वरीय इस भारतीय युग्म को राउंड ऑफ 32 में स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल के खिलाफ मैदान पर उतरना था।

आज इस प्रतियोगिता में भारतीय शटलर्स का रोमांचक सफर और आगे बढ़ेगा जहां लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, आयुष शेट्टी जैसे दिग्गज कोर्ट पर उतरेंगे। पुरुष सिंगल्स वर्ग में लक्ष्य सेन का मुकाबला अमेरिका के गैरेट टैन से तय है, वहीं इक्कीस वर्षीय आयुष शेट्टी श्रीलंका के दुमिन्दु अबेविक्रमा से भिड़ेंगे। आयुष इस टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक और गत चैंपियन चीन के शी यू क्यूई को हराकर एक बड़ा उलटफेर कर चुके हैं।

महिला सिंगल्स के मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व चैंपियन सिंधु कनाडा की वेन यू झांग के सामने अपनी चुनौती पेश करेंगी, जबकि उनकी हमवतन उन्नति हुड्डा का मुकाबला कनाडा की तेरहवीं वरीय मिशेल ली के साथ होगा।

दूसरी तरफ पुरुष डबल्स वर्ग में हरिहरन आमसकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी दक्षिण कोरिया के कांग मिन-ह्युक और की डोंग-जू के विरुद्ध अपने राउंड ऑफ 32 के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़