Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
22 Aug, 2026

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं त्रीसा और गायत्री, पक्का किया ऐतिहासिक पदक

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला युगल जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए पदक पक्का कर लिया है जबकि पुरुष युगल जोड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।

नई दिल्ली, 22 अगस्त।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत की महिला युगल जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त लियू शेंग शू और तान निंग से होगा। यह भारतीय जोड़ी कल चौथे नंबर की चीनी जोड़ी जिया यी फान और झांग शू सियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंची है, जिसके साथ ही त्रीसा और गायत्री ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत के लिए एक पदक पक्का कर दिया है। इसके अलावा त्रीसा और गायत्री विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला युगल जोड़ी बन गई हैं क्योंकि इससे पहले पंद्रह साल पहले लंदन में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने कांस्य पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी। नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद भारत की महिला युगल जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपनी खुशी जाहिर की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जोड़ी ने कहा कि वे अपने संघर्षपूर्ण मुकाबले को सेमीफाइनल में बदलकर बेहद खुश हैं, हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सफर अभी यहां खत्म नहीं हुआ है क्योंकि टूर्नामेंट में अभी और भी महत्वपूर्ण मैच खेले जाने बाकी हैं। त्रीसा और गायत्री ने घरेलू दर्शकों के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की ऊर्जा और सकारात्मक वाइब्स ने उन्हें कोर्ट पर खेलने के लिए एक अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान की है। दिन की शुरुआत में भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जहां भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चौथी सीड वाली चीनी जोड़ी से सीधे गेमों में 18-21, 9-21 से हार गई।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़