Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
तमिलनाडु
24 Aug, 2026

तमिलनाडु में 2027 पोंगल से हर साल तीन मुफ्त गैस सिलेंडर, 1.38 करोड़ परिवारों को लाभ

तमिलनाडु सरकार 2027 के पोंगल से पात्र परिवारों को सालाना तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू करेगी, जिससे 1.38 करोड़ से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे।

चेन्नई, 24 अगस्त।

तमिलनाडु में पात्र परिवारों को वर्ष में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना 2027 के पोंगल पर्व से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। योजना के तहत पात्र गृहिणियों को हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विधानसभा में 17 अगस्त से अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार सुबह 9:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने नियम 110 के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर योजना की घोषणा की।

सरकार ने इस योजना को ‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ के तहत लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, योजना का लाभ 1 करोड़ 38 लाख 16 हजार 104 परिवारों को मिलेगा।

योजना में सालाना 2.5 लाख रुपये तक आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही छोटे और सीमांत किसानों तथा दिव्यांग व्यक्तियों के परिवार भी इसके दायरे में रहेंगे।

मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि लाभार्थियों को पहले तय प्रक्रिया के अनुसार गैस सिलेंडर बुक कराकर प्राप्त करना होगा। इसके बाद तेल कंपनियों से लाभार्थियों की सूची ली जाएगी और संबंधित सिलेंडर की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

योजना को जमीन पर उतारने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकार का कहना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर रसोई गैस के बढ़ते खर्च का भार कम करने में मदद मिलेगी।

मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना तमिलगा वेत्रि कड़गम के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल रहा है। विधानसभा में घोषणा के बाद पार्टी समर्थकों और संभावित लाभार्थी परिवारों में उत्साह देखने को मिला।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़