Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टेलीविजन
27 Aug, 2026

द ट्रेटर्स इंडिया-2 से रिया चक्रवर्ती का सफर खत्म, फिनाले की ओर बढ़ा शो

अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के दूसरे सीजन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का सफर समाप्त हो गया है और कई अन्य प्रतियोगी भी बाहर हो गए हैं।

मुंबई, 27 अगस्त।

करण जौहर के लोकप्रिय रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन अब अपने निर्णायक दौर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो के नए एपिसोड्स में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे और चौंकाने वाले घटनाक्रम सामने आए हैं।

इस मुकाबले के दौरान सबसे बड़ा झटका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लगा है जिनका सफर अब इस मंच पर समाप्त हो गया है। शो में 'इनोसेंट' की भूमिका निभा रहीं रिया को अन्य प्रतियोगियों के भारी विरोध और शक के चलते बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

सर्कल ऑफ शक में खुद को बेकसूर साबित करने में असफल रहने के बाद रिया काफी भावुक हो गईं। जाते-जाते उन्होंने अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए सभी से माफी भी मांगी और बाहर अच्छे संबंध रहने की उम्मीद जताई।

रिया के इस सफर के अंत के साथ ही श्वेता तिवारी और कंटेंट क्रिएटर अंश का भी खेल खत्म हो चुका है। इसके अलावा टास्क पूरा न करने पर रैपर इक्का को भी बाहर किया गया और प्रतियोगियों ने मिलकर ट्रेटर शहनील गिल को भी बेनकाब कर दिया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़