Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संगीत व नृत्य
31 Aug, 2026

'चिम्ना' से बादशाह का मराठी डेब्यू, लोक संगीत और हिप-हॉप का अनोखा संगम

बादशाह ने दिव्या कुमार और नागेश मोरवेकर के साथ अपना पहला मराठी गीत 'चिम्ना' रिलीज किया है, जिसमें पारंपरिक लोक संगीत और आधुनिक हिप-हॉप का अनूठा मेल सुनाई देता है।

मुंबई, 31 अगस्त।

मशहूर रैपर और गायक बादशाह ने संगीत की दुनिया में एक नया प्रयोग करते हुए अपना पहला मराठी गीत 'चिम्ना' जारी किया है। इस गीत में उनके साथ गायक दिव्या कुमार और लोक कलाकार नागेश मोरवेकर ने भी अपनी आवाज दी है।

गीत की शुरुआत पारंपरिक मराठी लोक संगीत की धुनों से होती है और आगे बढ़ते हुए इसमें बादशाह का चर्चित हिप-हॉप अंदाज शामिल हो जाता है। स्थानीय मराठी शब्दों और लोक संगीत के रंगों को आधुनिक बीट्स के साथ मिलाकर गीत को पारंपरिक और आधुनिक संगीत का अलग स्वरूप दिया गया है।

बादशाह ने 'चिम्ना' को भारत की क्षेत्रीय संगीत परंपराओं के प्रति अपने सम्मान से जुड़ा प्रोजेक्ट बताया है। उनका कहना है कि क्षेत्रीय संगीत देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और इसके विविध रंगों का उत्सव मनाया जाना चाहिए। उन्होंने इस गीत को महाराष्ट्र की कला और संस्कृति के लिए अपना प्रेम पत्र भी बताया।

बादशाह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को खूबसूरती से पूरा करने के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने अपना पहला मराठी गीत उन महाराष्ट्रीयन प्रशंसकों को समर्पित किया है, जो उनके संगीत सफर की शुरुआत से लगातार उनके साथ जुड़े रहे हैं।

गीत के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर में की गई है, जिससे स्थानीय संस्कृति और वहां के माहौल की वास्तविक झलक दिखाई दे सके। बादशाह, दिव्या कुमार और नागेश मोरवेकर की आवाजों से सजा 'चिम्ना' प्रमुख संगीत मंचों पर उपलब्ध है।

मराठी लोक संगीत की पारंपरिक मिठास और बादशाह के आधुनिक हिप-हॉप अंदाज का यह संगम श्रोताओं के लिए एक नया संगीत अनुभव लेकर आया है। रिलीज के साथ ही यह गीत संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़