Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
01 Sep, 2026

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो उड़ान में तकनीकी खराबी, विमान वापस लौटा

गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी सामने आने पर इंडिगो का विमान सुरक्षित वापस मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

गोवा, 01 सितंबर।

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद विमान को वापस मोड़कर मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2102 मंगलवार सुबह 9:15 बजे गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। निर्धारित समय से पांच मिनट की देरी से उड़ान भरने वाले विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद उसे वापस लौटना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, कुछ समय के लिए पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई थी। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रूप से गोवा हवाई अड्डे पर उतार दिया।

विमानन कंपनी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया और विमान को वापस लाने का निर्णय लिया गया।

कंपनी के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जा रहा है। सभी जरूरी स्वीकृतियां मिलने के बाद ही इसे दोबारा परिचालन में शामिल किया जाएगा।

यात्रियों को हुई असुविधा कम करने के लिए कंपनी ने जलपान और समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई।

कंपनी ने कहा कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सोमवार को भी दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को बीच रास्ते में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर पर बम लिखा मिला था, जिसके बाद सतर्कता बढ़ा दी गई। अहमदाबाद पहुंचने पर विमान को सुरक्षा जांच के लिए अलग स्थान पर ले जाया गया और उसमें सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल 2 पहुंचाया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़