Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
01 Sep, 2026

शादी के पांच महीने बाद बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने का किया ऐलान

रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने शादी के पांच महीने बाद संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की है।

ई दिल्ली, 01 सितंबर।

मशहूर रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद अपने रिश्ते को समाप्त करने का निर्णय लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी साझा की।

इस फैसले ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव और अनबन की चर्चाएं सामने आ रही थीं, लेकिन अब तक इन अटकलों पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संयुक्त बयान में बादशाह और ईशा ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने इस कठिन समय में लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की।

उन्होंने साफ किया कि इस मामले में यही उनका एकमात्र बयान है। साथ ही लोगों से उनके रिश्ते और अलग होने के कारणों को लेकर किसी भी तरह के अनुमान या अटकलें न लगाने का अनुरोध किया गया।

दोनों ने अपने अलग होने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब उनके अलग-अलग रास्ते चुनने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च में ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर बेटी की शादी की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद दोनों के विवाह की जानकारी सामने आई थी।

इसके बाद जून में ईशा ने सवाल-जवाब सत्र के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। ऐसे में विवाह के केवल पांच महीने बाद रिश्ते के खत्म होने की घोषणा ने प्रशंसकों को चौंका दिया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़