मुंबई, 01 सितंबर।
सितंबर का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान भारतीय सिनेमा से लेकर अंतरराष्ट्रीय फिल्मों तक कई चर्चित फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी मंचों पर दस्तक देने वाली हैं।
महीने की शुरुआत 3 सितंबर को हिंदी फिल्म गांधारी से होगी। तापसी पन्नू और इश्वाक सिंह अभिनीत यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
इसके बाद 4 सितंबर को दर्शकों के सामने दो हिंदी फिल्में आएंगी। पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु की मिर्जापुर: द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन अरशद वारसी, संजीदा शेख और विजय राज अभिनीत जीवन बीमा योजना भी बड़े पर्दे पर पहुंचेगी।

10 सितंबर को तमिल सिनेमा की फिल्म सरदार 2 रिलीज होगी। फिल्म में कार्थी के साथ एस. जे. सूर्या और मालविका मोहनन नजर आएंगी।
अगले दिन 11 सितंबर को हिंदी फिल्म हैवान सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सितंबर के मध्य में 18 सितंबर को पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर की हिंदी फिल्म दायरा रिलीज होगी। इसी तारीख को अंतरराष्ट्रीय फिल्म रेजिडेंट ईविल भी दर्शकों के सामने आएगी, जिसमें ऑस्टिन अब्राम्स और पॉल वॉल्टर हॉसर शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की सूची में शॉन द शीप: द बीस्ट ऑफ मॉसी बॉटम भी शामिल है। यह फिल्म 17 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
महीने के अंतिम सप्ताह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 25 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।















