Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
विज्ञान व प्रौद्योगिकी
03 Sep, 2026

भारत का ईओएस-05 उपग्रह कल होगा अंतरिक्ष के लिए रवाना

भारत का अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 गुरुवार तड़के श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ17 राकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा।

श्रीहरिकोटा, 03 सितंबर।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का प्रक्षेपण गुरुवार तड़के किया जाएगा। यह उपग्रह श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ17 राकेट के माध्यम से तड़के 2 बजकर 55 मिनट पर प्रक्षेपित होगा।

वी. नारायणन के अनुसार, ईओएस-05 अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन अंतरिक्ष यान है। यह भारत का पहला चित्रण उपग्रह होगा, जिसे भू-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मिशन से भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पृथ्वी से जुड़ी अवलोकन सेवाओं को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

अंतरिक्ष संगठन के अध्यक्ष ने बुधवार को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। पूजा से पहले उन्होंने जीएसएलवी-एफ17 राकेट के प्रतिरूप भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में रखे।

उन्होंने बताया कि श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़