कोलंबो, 11 सितंबर।
श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत के कोलंबो जिले में देहिवला माउंट लाविनिया के कावडान इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। सिरिसंगाबो रोड स्थित इस घर में हुए धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की उम्र 10 और 14 वर्ष थी।
धमाके में घायल 10 वर्षीय बच्चे को कलुबोविला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके 14 वर्षीय भाई ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हमले में बच्चों के 52 वर्षीय पिता और दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता का इलाज अभी जारी है।
पुलिस के मुताबिक हैंड ग्रेनेड हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।















