Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
25 Sep, 2026

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी भव्य झांकियों की चल समारोह, प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार रात भव्य और आकर्षक झांकियों का चल समारोह निकाला जाएगा, जिसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इंदौर, 25 सितंबर।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार की रात भव्य और नयनाभिराम झांकियों का चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के उस्ताद और कलाकार अपने हैरतअंगेज करतब दिखाते नजर आएंगे। जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल आयोजन को लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी और चाक-चौबंद तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विभिन्न मिलों और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी समेत प्रमुख संस्थानों की आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित और स्वचालित झांकियां शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेंगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत जगह-जगह वाच टावर बनाए गए हैं, चिकित्सा दलों और एम्बुलेंस की तैनाती की गई है, तथा असामाजिक तत्वों और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखने के लिए ब्रीथ एनालाइजर के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा।

यह भव्य चल समारोह शुक्रवार शाम छह बजे मिल क्षेत्र और डीआरपी लाइन मैदान से शुरू होकर श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, सीतला माता बाजार, गौराकुंड और खजूरी बाजार से होता हुआ राजवाड़ा पहुंचेगा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी झांकियां तय समय पर ही मिल प्रांगण से बाहर निकलें, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, चल समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल पारंपरिक स्वागत मंचों को ही अनुमति दी गई है, जिन पर सीमित लाउडस्पीकर लगाने का नियम लागू किया गया है। अखाड़ों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत किसी भी तरह के नशे, खतरनाक करतबों या धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा ताकि यह ऐतिहासिक उत्सव शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़