Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
29 Sep, 2026

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना 2,560 और चांदी 5,000 रुपये तक सस्ती

देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में 2,300 से 2,560 रुपये और चांदी में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 29 सितंबर।

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोना 2,300 से 2,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।

चेन्नई में भी सोने की कीमत में 2,350 से 2,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी कमजोरी रही और शुरुआती कारोबार में इसकी कीमत 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गई।

गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,50,160 से 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,640 से 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव 1,50,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,50,160 रुपये और 1,37,640 रुपये हैं।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,50,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में दोनों के भाव क्रमशः 1,50,210 रुपये और 1,37,690 रुपये हैं। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,50,160 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़