Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
30 Sep, 2026

सूरत-उदयपुर के बीच वंदे भारत शुरू, 2 अक्टूबर को उद्घाटन और 3 से नियमित सेवा

सूरत-उदयपुर सिटी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन विशेष रेलसेवा 2 अक्टूबर को चलेगी और नियमित सेवा 3 अक्टूबर से सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

जयपुर, 30 सितंबर।

सूरत और उदयपुर सिटी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह रेलसेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। उद्घाटन विशेष रेलसेवा 2 अक्टूबर को चलेगी, इसके बाद नियमित संचालन 3 अक्टूबर से शुरू होगा।

गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी उद्घाटन विशेष रेलसेवा 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 5:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलसेवा भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर रुकेगी।

उद्घाटन विशेष रेलसेवा में वंदे भारत के आठ डिब्बों का रैक रहेगा। उद्घाटन के बाद यह सेवा गाड़ी संख्या 26903 और 26904 के रूप में नियमित रूप से संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह उदयपुर सिटी से दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

नियमित रेलसेवा दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस सेवा में भी वंदे भारत के आठ डिब्बों का रैक रहेगा।

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 26963 और 26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़