नई दिल्ली, 01 अक्टूबर।
अक्टूबर के पहले दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी लौट आई। शुरुआती कारोबार में सोने के दाम में 720 से 790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार गिरावट के बाद सोने के भाव में आई इस तेजी के साथ ही ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना महंगा हो गया। चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,49,580 से 1,49,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,110 से 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। दिल्ली में चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,49,580 रुपये और 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,49,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,580 रुपये, वहीं 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,49,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,730 रुपये तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,49,630 रुपये और 1,37,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,49,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।














