Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था
01 Oct, 2026

सितंबर में जीएसटी संग्रह 14.7 प्रतिशत बढ़ा, 2.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

सितंबर में सकल जीएसटी संग्रह 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये रहा और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह 12.46 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर।

देश के जीएसटी राजस्व संग्रह में सितंबर के दौरान मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2025 में यह राशि 1.77 लाख करोड़ रुपये थी।

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू गतिविधियों से प्राप्त सकल जीएसटी राजस्व 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गया। आयात से मिलने वाला जीएसटी राजस्व भी 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सितंबर में कुल सकल जीएसटी राजस्व 2,03,521 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 1,77,365 करोड़ रुपये था। इस दौरान जीएसटी रिफंड तीन प्रतिशत घटकर 27,001 करोड़ रुपये रह गया। रिफंड को समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो एक साल पहले 1.49 लाख करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के बीच सकल जीएसटी संग्रह 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में शुद्ध जीएसटी राजस्व संग्रह भी 10.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10.66 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़