नई दिल्ली, 02 अक्टूबर।
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख देखने को मिला। देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत 320 से 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गई। चांदी के भाव में भी 12,900 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
कीमतों में गिरावट के बाद अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,49,230 से 1,49,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,790 से 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,380 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,49,280 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चेन्नई में दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,49,230 रुपये और 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,280 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,380 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,280 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,49,380 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।














