Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
08 Oct, 2026

बोकाखात पहुंचीं लवलीना, संघर्ष याद कर भावुक हुईं

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता लवलीना बरगोहाईं बोकाखात पहुंचकर अपने संघर्ष को याद करते हुए भावुक हुईं और युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

गोलाघाट, 08 अक्टूबर।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बरगोहाईं गुरुवार को अपनी जन्मभूमि असम के बोकाखात पहुंचीं। अपने संघर्ष और खेल जीवन को याद करते हुए वह भावुक हो गईं। लवलीना ने कहा कि दूसरों को खुश रखने की कोशिश में कई बार वह अपने माता-पिता को खुश करना ही भूल जाती थीं।

लवलीना ने वर्ष 2024 में मिली हार के बाद के मुश्किल दौर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वह यह तक भूल गई हैं कि जिंदगी को दोबारा कैसे शुरू किया जाए। हार के बाद खुद को संभालना और फिर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना उनके लिए आसान नहीं रहा।

‘गोल्डन गर्ल’ ने बोकाखात से नई पीढ़ी के युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने और लगातार मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे आने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

लवलीना ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में खेल क्षेत्र की स्थिति कैसी थी और अब इसमें कितना बदलाव आया है, यह स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन और सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़