Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
08 Oct, 2026

घरेलू शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स 387 अंक टूटा

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली हावी रही, जिससे सेंसेक्स 386.85 अंक और निफ्टी 127.30 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगभग सपाट शुरुआत की, लेकिन बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद बिकवाली तेज होने से दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे चले गए। बीएसई सेंसेक्स 29.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 72,668 अंक पर खुला और शुरुआती खरीदारी के चलते 72,693.97 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली हावी होने से यह 72,175.95 अंक के निचले स्तर तक आ गया। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 386.85 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 72,251.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी ने भी चार अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 22,599.05 अंक पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती दबाव के बीच निफ्टी पहले आधे घंटे में 22,445.70 अंक तक फिसला, हालांकि बाद में खरीदारी से कुछ सुधार हुआ। इसके बावजूद सुबह 10 बजे तक निफ्टी 127.30 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,475.75 अंक पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 2,801 शेयरों में सक्रिय कारोबार हुआ, जिनमें 860 शेयर बढ़त और 1,941 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में सात हरे निशान में और 23 लाल निशान में रहे, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में केवल नौ में तेजी और 41 में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजे तक दिग्गज कंपनियों में टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और ट्रेंट के शेयर 2.31 प्रतिशत से 0.90 प्रतिशत तक मजबूत रहे। दूसरी ओर अदाणी एंटरप्राइजेज, आईटीसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अदाणी पोर्ट्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 3.47 प्रतिशत से 1.57 प्रतिशत तक कमजोर रहे। इससे पहले बुधवार को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 72,638.70 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,603.05 अंक पर बंद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़