Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हॉकी
08 Oct, 2026

पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत में खेलने से मना किया तो टूर्नामेंट से बाहर

भारत में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद उसकी जगह बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।

जालंधर-मोहाली, 8 अक्टूबर।

भारत की मेजबानी में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान की टीम अब हिस्सा नहीं लेगी। पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार करते हुए टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी। एशियाई हॉकी महासंघ ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और पाकिस्तान को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

पाकिस्तान की जगह अब बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में किया जाएगा। इसमें भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी।

हॉकी इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पंजाब में करीब दो दशक बाद इस टूर्नामेंट के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी। पाकिस्तान ने इससे पहले वर्ष 2023 में भारत में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। उस समय छह टीमों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा था।

पाकिस्तान के भारत आने से इनकार के बाद रिजर्व टीमों में शामिल बांग्लादेश और ओमान में से बांग्लादेश को मुख्य प्रतियोगिता में जगह दी गई है।

भारतीय हॉकी टीम हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर 2028 ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब टीम का लक्ष्य एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना है।

भारत इस टूर्नामेंट का खिताब चार बार जीत चुका है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना विशेष उपलब्धि थी, लेकिन टीम अब उस सफलता को पीछे छोड़कर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने टीम से एशियाई खेलों वाली लय को इस प्रतियोगिता में भी कायम रखने की उम्मीद जताई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़