Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
09 Oct, 2026

सलमान खान का अपना YouTube चैनल लॉन्च, फैंस को मिलेगी भाईजान की जिंदगी की अनदेखी झलकियाँ

सलमान खान ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल की घोषणा की है, जहां प्रशंसकों को उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी झलकियां और अलग-अलग तरह के वीडियो देखने को मिलेंगे।

मुंबई, 9 अक्टूबर।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अब यूट्यूब पर भी प्रशंसकों से जुड़ेंगे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल की घोषणा की है। इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। घोषणा के कुछ ही समय बाद उनके चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या 13 हजार के पार पहुंच गई।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं... मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। ए से जेड तक सब यहां मिलेगा।” वीडियो में वह अपने चिर-परिचित मजेदार अंदाज में ए से जेड तक की बात करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने संकेत दिया है कि उनके चैनल पर अलग-अलग तरह की सामग्री देखने को मिलेगी। इसके जरिए प्रशंसकों को उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी की झलकियां मिल सकेंगी।

सलमान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के परिचय में उन्हें फिल्म अभिनेता, कलाकार, चित्रकार और मानवतावादी बताया गया है। चैनल पर फिलहाल 10 शॉर्ट वीडियो भी मौजूद हैं।

अब प्रशंसकों को उनके पहले आधिकारिक व्लॉग और नए वीडियो का इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान इस नए मंच के जरिए अपने प्रशंसकों से किस तरह जुड़ते हैं और अपनी जिंदगी के कौन-कौन से अनदेखे पहलू साझा करते हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़