Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
धर्म / अध्यात्म
10 Oct, 2026

कोलकाता में महालया पर तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वपितृ अमावस्या और महालया के अवसर पर कोलकाता और हावड़ा के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के निमित्त तर्पण कर दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ किया।

कोलकाता, 10 अक्टूबर।

सर्वपितृ अमावस्या एवं महालया के शुभ अवसर पर शनिवार को राजधानी कोलकाता और हावड़ा के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हुगली नदी के तटों समेत विभिन्न जलाशयों के किनारे लोगों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तर्पण और श्राद्ध कर्म संपन्न किया। हावड़ा और कोलकाता के लगभग चार दर्जन से अधिक घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। महालया के साथ ही पितृ पक्ष का समापन हो गया है और राज्य भर में मां दुर्गा के आगमन का उल्लसित माहौल बन गया है।

बंगाल में महालया के पावन दिन से ही दस दिवसीय दुर्गा पूजा के भव्य उत्सव का आगाज हो जाता है, जिसे देखते हुए राज्य में उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर सभी राज्य सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश घोषित रहा। यूनेस्को द्वारा कोलकाता की दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की सूची में शामिल किए जाने के बाद से इस पर्व की भव्यता और बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा का यह महापर्व हिंदू परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार पूरी पवित्रता व भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़