Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
12 Oct, 2026

भागलपुर में ब्लिंकिट राइडर्स की हड़ताल, कमीशन कटौती से डिलीवरी ठप

भागलपुर में कमीशन कटौती के विरोध में ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कंपनी प्रबंधन केंद्रीय निर्देशों का इंतजार कर रहा है।

भागलपुर, 12 अक्टूबर।

बिहार के भागलपुर में आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट कार्यालय के डिलीवरी राइडर्स ने कमीशन में लगातार हो रही कटौती के विरोध में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके कारण शहर में कंपनी की ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं ठप हो गई हैं। ग्राहकों के ऑर्डर रद्द होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे राइडर्स का कहना है कि पिछले छह महीनों में उनकी कमाई घटती गई है। पहले शुरुआती तीन किलोमीटर की डिलीवरी के लिए 35 से 36 रुपये मिलते थे, लेकिन अब यह राशि घटाकर 24 से 25 रुपये कर दी गई है। उनका कहना है कि रोजाना 16 घंटे तक काम करने के बाद भी 700 से 800 रुपये ही मिल पाते हैं। पेट्रोल और वाहन के रखरखाव का खर्च निकालने के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

डिलीवरी राइडर्स ने कंपनी के निर्धारित मानकों के अनुसार मजदूरी और कमीशन बढ़ाने की मांग की है। सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं, टीम लीडर शंभू शंकर ने बताया कि सेवाएं प्रभावित हुई हैं और स्थानीय प्रबंधन केंद्रीय कार्यालय से निर्देश मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है। फिलहाल राइडर्स कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़