महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि हर परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वाल्मीकि कैंप के घरों में नल कनेक्शन मिलने से स्थानीय निवासियों को पानी की सुविधा मिलेगी और उनके दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और दिल्ली सरकार के नेतृत्व में नागरिकों तक आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पेयजल सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
महापौर ने कहा कि हर घर नल योजना जैसी पहलें लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाल्मीकि कैंप के परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराने से घरों तक जल की सुविधा पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद लीना कुमारी, दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।














