नई दिल्ली, 13 अक्टूबर।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई नरमी का असर मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम 1,600 से 1,750 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी रही। ताजा भाव के अनुसार, देश के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,49,670 से 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,190 से 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,810 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई और चेन्नई में दोनों श्रेणियों के सोने की कीमत क्रमशः 1,49,670 रुपये और 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,49,710 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
अन्य शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख दिखाई दिया। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। भोपाल में इन दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,49,710 रुपये और 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,810 रुपये तथा 22 कैरेट की कीमत 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। पटना में 24 कैरेट सोना 1,49,710 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,670 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस तरह देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में कमजोरी बनी रही, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।














