नई दिल्ली, 13 अक्टूबर।
वैश्विक बाजारों में मंगलवार को कारोबार की दिशा मिली-जुली बनी हुई है। अमेरिकी बाजार के पिछले सत्र में डाउ जॉन्स बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में गिरावट दर्ज की गई। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 195.60 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 51,850.55 अंक पर बंद हुआ। इसके विपरीत एसएंडपी 500 में 0.06 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,807.24 अंक पर रहा, जबकि नैस्डैक 120.27 अंक यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 27,245.90 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में तेजी का रुख रहा और यह 150.02 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,000.57 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी हावी रही। ब्रिटेन का एफटीएसई 104.23 अंक यानी 0.98 प्रतिशत बढ़कर 10,656.28 अंक पर बंद हुआ। फ्रांस का सीएसी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 7,832.88 अंक और जर्मनी का डीएएक्स 190.41 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,277.68 अंक पर पहुंच गया।
दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में मंगलवार को ज्यादातर सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। क्षेत्र के नौ प्रमुख बाजारों में से छह में कमजोरी रही, जबकि दो में तेजी दर्ज की गई। थाईलैंड के शेयर बाजार में अवकाश के कारण कारोबार नहीं हुआ। इस बीच गिफ्ट निफ्टी 245 अंक यानी 1.10 प्रतिशत उछलकर 22,615.50 अंक पर पहुंच गया, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,436.19 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत हांगकांग का हैंग सेंग 106.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 24,165 अंक पर आ गया और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 0.41 प्रतिशत फिसलकर 5,911.88 अंक पर रहा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 402.79 अंक यानी 6.31 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह 5,981.45 अंक पर पहुंच गया। जापान का निक्केई 1,464.92 अंक यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 67,566 अंक पर आ गया। ताइवान वेटेड इंडेक्स 891.83 अंक यानी 1.81 प्रतिशत गिरकर 48,410.13 अंक पर रहा, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,787.16 अंक पर कारोबार हुआ।














