Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
14 Oct, 2026

दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में 1.05 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी सीसी सड़क

दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का मंत्री गजेंद्र यादव ने भूमिपूजन किया, जिससे यातायात और आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है।

रायपुर, 14 अक्टूबर।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बुधवार को दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मंत्री ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण पूरा होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में परिवहन से जुड़ी गतिविधियों का संचालन भी आसान होगा।

उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर में नागरिकों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सड़क निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़