बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी जी. वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। वहीं, विजय गांगुली ने इसके गानों की नृत्य संरचना तैयार की है।
मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में मोहिनी बाहर से एक आदर्श दुल्हन दिखाई देती है, लेकिन उसके व्यक्तित्व के पीछे एक अलौकिक रहस्य छिपा है। भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित यह रहस्य कहानी को रोमांचक बनाता है। फिल्म की पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर कलर येलो के तहत किया है। इस परियोजना के साथ कलर येलो पहली बार अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर काम कर रहा है।
‘नयी नवेली’ में डर, हास्य और रहस्य का मिश्रण देखने को मिलेगा। कहानी में कई ऐसे मोड़ रखे गए हैं, जो दर्शकों को चौंका सकते हैं।
यामी गौतम इससे पहले ‘आर्टिकल 370’ और ‘हक’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभा चुकी हैं। हाल ही में वह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में छोटी भूमिका में भी नजर आई थीं। अब इस नई फिल्म के जरिए वह अपने अभिनय का अलग रंग पेश करने की तैयारी में हैं।










