नई दिल्ली, 16 अक्टूबर।
सऊदी अरब में बदलते हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। इस फैसले से इन शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
एयर इंडिया ने बताया कि वह क्षेत्र के घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है। हालात की समीक्षा की जा रही है, ताकि उड़ान सेवाएं सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू की जा सकें।
उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस देने की सुविधा दी जा रही है।














