Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
17 Oct, 2026

मातृत्व वंदना योजना से ज्योति कंवर को मिले पांच हजार रुपये, बच्चे के पोषण में मिली मदद

कोरबा के गुड़रुमुड़ा गांव की ज्योति कंवर को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये की सहायता मिली, जिसका उपयोग उन्होंने बच्चे के पोषण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में किया।

कोरबा, 17 अक्टूबर।

गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद मां तथा शिशु के पोषण की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के गुड़रुमुड़ा गांव की निवासी ज्योति कंवर के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ इसी दिशा में मददगार साबित हुआ।

ज्योति कंवर को गर्भावस्था के दौरान नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पंजीयन कराया और उन्हें पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि का उपयोग बच्चे के पोषण आहार पर किया। साथ ही, इससे परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिली।

ज्योति बताती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद उसके खानपान और देखभाल पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। योजना से मिली राशि ने उनकी आर्थिक चिंता कम की और बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहारा दिया। उनके अनुसार, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं के लिए यह योजना उपयोगी है, क्योंकि इससे मां और बच्चे की देखभाल के साथ शिशु के शारीरिक विकास के लिए जरूरी पोषण पर ध्यान देने में सहायता मिलती है।

योजना का लाभ मिलने पर ज्योति कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय मिली आर्थिक मदद से बच्चे के पोषण और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहूलियत हुई।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़