प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान गुजरात के गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने तथा उनके लिए नए अवसर सृजित करने के संबंध में मार्गदर्शन मिला।
पटेल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ‘विकसित गुजरात, विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री से मुलाकात हर बार नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।














