Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
19 Oct, 2026

स्वाति चौधरी ने बनाया एशियाई पैरा खेल रिकॉर्ड, शीतल ने दोहराया विश्व रिकॉर्ड

एशियाई पैरा खेल-2026 में स्वाति चौधरी ने 648 अंकों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि शीतल देवी और पायल नाग ने महिला कंपाउंड युगल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

आइची-नागोया, 19 अक्टूबर।

एशियाई पैरा खेल-2026 में भारतीय पैरा तीरंदाज स्वाति चौधरी ने अपने पदार्पण में ही शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने महिला तीरंदाजी की रैंकिंग स्पर्धा में 648 अंक जुटाकर नया एशियाई पैरा खेल रिकॉर्ड कायम किया। स्वाति ने 2023 में हांगझोऊ में चीन की मिनयी चेन के बनाए 627 अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। स्वाति ने पहले हाफ में 332 और दूसरे हाफ में 316 अंक हासिल किए। इस दौरान उन्होंने नौ बार एक्स और 14 बार 10 अंक के निशाने लगाए। वहीं, महिला कंपाउंड तीरंदाजी में शीतल देवी ने 720 में से 704 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने तुर्किये की ओजनुर क्योर के समान अंक हासिल किए और अपने बैंकॉक में बनाए 698 अंकों के एशियाई रिकॉर्ड में छह अंकों का सुधार किया। शीतल ने दोनों हाफ में 352-352 अंक हासिल किए तथा 32 एक्स और 25 बार 10 अंक के निशाने लगाए।

महिला कंपाउंड रैंकिंग राउंड में शीतल देवी पहले स्थान पर रहीं और उन्होंने 2023 हांगझोऊ एशियाई खेलों के 680 अंकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। भारत की पायल नाग ने 675 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 341 अंक बनाए, जबकि उनके निशानों में 12 एक्स और 20 बार 10 अंक शामिल रहे। शीतल और पायल ने महिला कंपाउंड युगल रैंकिंग राउंड में कुल 1,379 अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। पुरुष कंपाउंड स्पर्धा में हरविंदर सिंह 631 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने पहले हाफ में 310 और दूसरे हाफ में 321 अंक बनाए तथा आठ एक्स और 13 बार 10 अंक के निशाने लगाए। विजय सुंडी ने 630 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले हाफ में 318 और दूसरे हाफ में 312 अंक जुटाए, जबकि उनके खाते में छह एक्स और 13 बार 10 अंक दर्ज हुए।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़