नई दिल्ली, 21 अक्टूबर।
घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर बने हुए हैं। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोना 1,820 से 1,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। चेन्नई में भी 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 820 से 890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई। ताजा भाव के अनुसार, ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,46,070 से 1,47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,890 से 1,34,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में इसका भाव 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,220 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,070 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव 1,33,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,46,120 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
अन्य शहरों के सर्राफा बाजारों में भी कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,47,160 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,220 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव 1,34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में दोनों श्रेणियों की कीमतें क्रमशः 1,46,120 रुपये और 1,33,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई हैं। दक्षिण और पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद तथा भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,46,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इस तरह सोने की कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है, जबकि चांदी के भाव में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।














