Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
21 Oct, 2026

भाला फेंक में मनजीत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मनजीत ने एशियाई पैरा खेल-2026 की भाला फेंक स्पर्धा में 61.41 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता।

आइची-नागोया, 21 अक्टूबर।

एशियाई पैरा खेल-2026 में भारत के मनजीत ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के संयुक्त एफ-12/13 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 61.41 मीटर भाला फेंककर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इस स्पर्धा में जापान के युता वाकोह ने 59.66 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन केंटा वाकोह ने 58.60 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस वर्ग में पदकों का निर्धारण केवल भाला फेंकने की दूरी से नहीं, बल्कि रजा अंक प्रणाली के आधार पर किया गया।

अंक तालिका में युता वाकोह 914 रजा अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि मनजीत ने 838 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। केंटा वाकोह 783 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि के साथ मनजीत ने भारतीय दल के पदक खाते में एक और रजत जोड़ा। प्रतियोगिता में भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अब तक 12 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक सहित कुल 46 पदक हासिल किए थे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़