Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
21 Oct, 2026

अंब-ऊना मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत, जमा दो के छात्र सहित दो युवकों की मौत

ऊना जिले के अंब-ऊना मार्ग पर कृष्णा नर्सरी के पास एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 17 वर्षीय छात्र अमन भाटिया और 19 वर्षीय योगेश कुमार की मौत हो गई, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ऊना, 21 अक्टूबर।

अंब-ऊना मार्ग पर कृष्णा नर्सरी के पास मंगलवार रात हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अंब तहसील के स्तोथर निवासी योगेश कुमार (19), पुत्र राम प्रकाश, और अमन भाटिया (17), पुत्र वीरबल के रूप में हुई है। हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 10:45 बजे हुई। ऊना से अंब की ओर जा रही बस और अंब से ऊना की तरफ बढ़ रही मोटरसाइकिल के बीच कृष्णा नर्सरी के समीप जोरदार टक्कर हो गई। आरोप है कि बस चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बस को विपरीत दिशा में ले जाकर बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सड़क के दाईं ओर ले गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों और बस यात्रियों ने घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस शिमला से भरमौर जा रही थी। दोनों युवक अंब में रामलीला देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

मृतक अमन जमा दो कक्षा का छात्र था, जबकि योगेश ने हाल ही में एक उद्योग में काम शुरू किया था। दोनों के माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि घटनास्थल और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर बस चालक विचित्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़