Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
21 Oct, 2026

बिलासपुर से 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या रवाना, काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

छत्तीसगढ़ की रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या रवाना हुए, जहां वे रामलला के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे।

बिलासपुर, 21 अक्टूबर।

छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी योजना के तहत बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के जरिए संभाग के विभिन्न जिलों के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा शुरू की। इस धार्मिक यात्रा में अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

विशेष ट्रेन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रेलवे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़