नई दिल्ली, 21 अक्टूबर।
वैश्विक शेयर बाजारों में आज कारोबार की दिशा मिली-जुली बनी हुई है। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में सुबह मामूली तेजी दर्ज की गई। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में बिकवाली के कारण गिरावट रही। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में कुछ सूचकांकों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जबकि अन्य कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 सूचकांक 21.84 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 7,712.57 अंक पर बंद हुआ। इसके विपरीत नैस्डेक कंपोजिट 6.07 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 26,424.82 अंक पर आ गया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 39.07 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,534.95 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया। यूरोप में जर्मनी का डीएएक्स 15.35 अंक गिरकर 25,304.42 अंक, फ्रांस का सीएसी 40 सूचकांक 29.56 अंक टूटकर 7,838.49 अंक और ब्रिटेन का एफटीएसई 100 सूचकांक 31.69 अंक फिसलकर 10,733 अंक पर बंद हुआ। इन तीनों बाजारों में क्रमशः 0.06 प्रतिशत, 0.38 प्रतिशत और 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में नौ प्रमुख सूचकांकों में से पांच बढ़त और चार गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। भारतीय शेयर बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी 109.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत उछलकर 23,044 अंक पर पहुंच गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 504.58 अंक यानी 0.79 प्रतिशत बढ़कर 64,580 अंक पर कारोबार करता दिखा, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 21.43 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,456.74 अंक पर पहुंच गया। ताइवान का वेटेड सूचकांक 494.42 अंक यानी 1.07 प्रतिशत चढ़कर 46,787.35 अंक पर रहा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई और यह 151.31 अंक यानी 2.72 प्रतिशत बढ़कर 5,704.05 अंक पर पहुंच गया। इसके विपरीत हांगकांग का हैंग सेंग 84.74 अंक यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 23,783 अंक पर कारोबार करता रहा। थाईलैंड का सेट कंपोजिट 9.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 1,545.04 अंक और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 44.19 अंक यानी 0.84 प्रतिशत गिरकर 5,234.70 अंक पर आ गया। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 11.42 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,723.95 अंक पर कारोबार करता नजर आया।














