Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
21 Oct, 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने 900 से अधिक शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस स्मृति दिवस पर 900 से अधिक बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने ड्यूटी के दौरान प्राण गंवाने वाले 900 से अधिक पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन जवानों के बलिदान से राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और उग्रवाद तथा अपराध की घटनाओं में कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को दसवीं असम पुलिस बटालियन के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुरक्षा और सेवा में उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक माध्यम पर साझा संदेश में कहा कि असम की जनता की ओर से उन्होंने उन 900 से अधिक पुलिसकर्मियों को नमन किया, जिन्होंने आजादी के बाद अपनी मातृभूमि असम के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि इन जवानों की वीरता और सेवा राज्य की स्मृतियों में हमेशा बनी रहेगी।

डॉ. सरमा ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान के कारण आज असम में शांति कायम है। राज्य में उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है और अपराध की घटनाओं में भी बड़ी कमी आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस शांति को बनाए रखने और इसकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असम पुलिस के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़