Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
22 Oct, 2026

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली

वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी दर्ज की गई, जबकि अधिकांश एशियाई शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में हैं।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।

वैश्विक शेयर बाजारों से गुरुवार को मिला-जुला रुझान देखने को मिल रहा है। बीते सत्र के दौरान तेजी के माहौल के बीच अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, हालांकि आज सुबह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में सुस्ती देखी जा रही है। यूरोप के प्रमुख बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में जोरदार लिवाली का रुख रहा, जिसके चलते जर्मनी का डीएएक्स, फ्रांस का सीएसी 40 और ब्रिटेन का एफटीएसई सूचकांक मजबूती दर्ज करते हुए हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज अधिकांश स्थानों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसका असर भारतीय बाजार के शुरुआती संकेतों पर भी पड़ा है और गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई क्षेत्र के नौ प्रमुख सूचकांकों में से अधिकांश लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों की मजबूती के बावजूद जापान के निक्केई इंडेक्स में भारी बिकवाली दर्ज की गई है। इसी तरह हांगकांग के हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी बड़ा मुनाफावसूली का दौर देखा जा रहा है। चीन के शंघाई कंपोजिट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में भी गिरावट बनी हुई है। हालांकि, थाईलैंड के सेट कंपोजिट और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में खरीदारी के चलते सीमित सुधार देखने को मिला है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़