Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
जम्मू और कश्मीर
22 Oct, 2026

कठुआ के स्कूल में कराटे क्लब शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

कठुआ के सरकारी मिडिल स्कूल चक शेखां में शुरू हुए कराटे क्लब के जरिए विद्यार्थियों को आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कठुआ, 22 अक्टूबर।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सरकारी मिडिल स्कूल चक शेखां में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए कराटे क्लस्टर क्लब की शुरुआत की गई है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के कौशल को विकसित करना है।

कराटे क्लब का उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार और जोनल शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमारी भी मौजूद रहे।

विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को कराटे का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के साथ आत्मरक्षा की तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।

जोन लखनपुर के शारीरिक शिक्षा शिक्षक गुरशरण कुमार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़