Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
22 Oct, 2026

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का हाहाकार: सेंसेक्स 367 और निफ्टी 148 अंक लुढ़का

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के भारी दबाव के चलते सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ लगातार गिरावट के रुख में कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह से ही भारी गिरावट का माहौल देखा जा रहा है। लाल निशान के साथ कारोबारी सत्र की शुरुआत होने के बाद मंदड़ियों के बढ़ते दबाव ने दोनों प्रमुख सूचकांकों की चाल को सुस्त कर दिया। बिकवाली के इस दौर में शुरुआती एक घंटे के भीतर सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत तक नीचे खिसक गए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 366.36 अंक टूटकर 73,343.33 के स्तर पर खुला। बाजार शुरू होते ही आईटी तथा हैवीवेट शेयरों में मामूली लिवाली से राहत पाने की कोशिश की गई, लेकिन बिकवाली का पलड़ा भारी रहा। इस दौरान सूचकांक 73,005.11 के निचले स्तर तक चला गया। हालांकि कुछ समय बाद हल्की रिकवरी के साथ यह 73,423 तक पहुंचा, पर दोबारा मंदी हावी होने पर सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 367.93 अंक गिरकर 73,341.76 पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 123.60 अंक की गिरावट लेकर 22,687.75 के स्तर पर खुला। बिकवाली के चौतरफा दबाव के कारण यह फिसलकर 22,554.85 तक पहुंच गया। शुरुआती दौर में लिवालों की सक्रियता से सूचकांक में 22,697.55 तक का उछाल आया, लेकिन टिक नहीं सका। सुबह 10:15 बजे तक निफ्टी 148.70 अंक की कमजोरी के साथ 22,662.65 के स्तर पर देखा गया।

कारोबार के दौरान कुल 2,931 शेयरों में से 645 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 2,286 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 हरे निशान में रहे, जबकि 27 शेयर मंदी की चपेट में दिखे। इसी प्रकार निफ्टी के 50 में से 3 शेयर तेजी और 47 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

दिग्गज शेयरों की सूची में भारती एयरटेल 0.80 प्रतिशत, इटरनल 0.53 प्रतिशत और इन्फोसिस 0.31 प्रतिशत चढ़कर टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं नेस्ले 2.66 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ 2.41 प्रतिशत, पावर ग्रिड 2.36 प्रतिशत, हिंडाल्को 2.18 प्रतिशत और कोल इंडिया 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में रहे। इससे पूर्व बुधवार को सेंसेक्स 143.21 अंक गिरकर 73,709.69 और निफ्टी 77.60 अंक टूटकर 22,811.35 पर बंद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़